प्रधान जी के दावे-वादे: महासी ब्लॉक की नौतला पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Mahsi News

5
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता महसी जिले के महासी ब्लॉक की नौतला पंचायत के प्रधान श्रवण वर्मा प्रधान नौतला से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।श्रवण वर्मा, नौतला प्रधान, विकास खंड महसी। मैंने अपने गाँव में एक किलोमीटर इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य कराया, सात सौ मीटर नाली का निर्माण कराया। प्रधानमंत्री आवास पाँच सौ साठ दिलाए, एक मुख्यमंत्री आवास दिलाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री आवास का सर्वे पाँच सौ तिरसठ किया। विधवा और विकलांग पेंशन दिलाने का भी कार्य किया। शौचालय का भी सर्वे कराया और तालाब का सौंदर्यीकरण कराया। सात नई पुलिया का निर्माण कराया और चार की मरम्मत भी करवाई। और अन्य कई काम कराए। अगर जनता दोबारा हमें मौका देती है, तो जनता की इच्छा है कि बारात घर भी बनाया जाए। उस कार्य को भी किया जाएगा।
यहां भी पढ़े:  SP सिद्धार्थनगर के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान:एंटी रोमियो चेकिंग, छात्रों को महिला सुरक्षा की जानकारी दी गई
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement