सिद्धार्थनगर के बर्डपुर ब्लॉक में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के 100 दिवसीय अभियान के तहत एक शपथ समारोह और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान (MSEMVS) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम, बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल हितैषी पंचायतों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विधायक श्याम धनी राही, ब्लॉक प्रमुख वंदना चौधरी और खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्रतिभागियों को बाल विवाह के विरुद्ध संकल्प दिलाया गया। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान (MSEMVS) के डिस्ट्रिक्ट एमआईएस लीड रोहित दुबे ने संस्था के कार्यों, ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान और बाल हितैषी पंचायत की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और सतत निगरानी से ही बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को खत्म किया जा सकता है। ब्लॉक प्रमुख वंदना चौधरी ने अभियान की सराहना करते हुए शपथ समारोह का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह को खत्म करने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाज को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने जोर दिया कि बेटियों का सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य ही विकसित समाज की नींव है। कार्यक्रम में MSEMVS से राम शंकर और हृदयनारायण, तथा महिला कल्याण विभाग से अपर्णा और सविता भी मौजूद रहीं। सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह, बाल संरक्षण, शिक्षा के महत्व और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
सिद्धार्थनगर के बर्डपुर में बाल विवाह के खिलाफ शपथ:'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम