पानी निकास विवाद में मारपीट:श्रावस्ती में वृद्ध दंपत्ति घायल, तीन पर केस

9
Advertisement

श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के ग्राम मलौना खासियरी सिरसा में नाले के पानी के निकास को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध दंपत्ति से मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने अपनी पत्नी के साथ हुए इस हमले के बाद तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। ग्राम सिरसा मलौना खासियरी निवासी योगेंद्र नाथ पुत्र स्वामी प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नाले के पानी के निकास को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर विपक्षी लाठी-डंडे लेकर उनके घर के दरवाजे पर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। तहरीर के अनुसार, विपक्षीगणों ने योगेंद्र नाथ को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आईं उनकी पत्नी माया देवी को भी लाठी-डंडों से मारा गया। योगेंद्र नाथ के दाहिने पैर में और माया देवी के हाथ व आंख के ऊपर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित दंपत्ति के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे। इसके बाद हमलावर गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। योगेंद्र नाथ ने नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी निरीक्षक से इस मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

यहां भी पढ़े:  बस्ती में पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार:बस्ती नगर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेजा, एसपी के आदेश पर कार्रवाई
Advertisement