महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के हरदी गांव में रविवार दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों से सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान सरस्वती देवी (लगभग 28 वर्ष) पत्नी अभय यादव, निवासी ग्राम हरदी के रूप में की। पुलिस के अनुसार, सरस्वती देवी की शादी करीब साढ़े आठ वर्ष पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
निचलौल में विवाहिता की मौत: फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा; जांच शुरू – Nichlaul News