भास्कर न्यूज | बलरामपुर प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोकने और उनके साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने इसे सनातन धर्म और अखंड परंपरा का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की है। कांग्रेस का कहना है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पिछले 40 वर्षों से नियमित रूप से शाही स्नान करते आ रहे हैं और यह पहली बार है, जब उन्हें इस परंपरा से रोका गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हिंदू धर्म और संतों के नाम पर राजनीति तो करती है, लेकिन व्यवहार में संत समाज का अपमान कर रही है। वर्तमान स्थिति यह है कि शंकराचार्य अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं और पिछले 36 घंटे से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनसे संवाद का कोई प्रयास नहीं किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मौनी अमावस्या का शाही स्नान सदियों पुरानी परंपरा है, जिसे न मुगलों ने रोका और ना ही अंग्रेजों ने, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे रोकने का दुस्साहस किया है।
शंकराचार्य को स्नान से रोकना दिखाता है भाजपा का हिंदू विरोधी चरित्र: कांग्रेस