Advertisement
हरैया सतघरवा में वनकटवा रेंज के वनकर्मियों और एसएसबी खगरा नाका की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान कोल्हुई और सोनपुर गांव से 15 अर्धनिर्मित शीशम की लकड़ियां बरामद की गईं। वनकटवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि यह कार्रवाई सोनपुर और कोल्हुई गांव में की गई। खगरा नाका के सीमा सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह और वन दरोगा जीव रखन प्रसाद, वनरक्षक मनीष सिंह और देवानंद मिश्रा इस टीम में शामिल थे। टीम ने लमहे और रफीक के घरों पर छापेमारी की। दोनों के यहां से अर्धनिर्मित जंगली शीशम की 15 लकड़ियां मिलीं। रेंजर ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।









































