सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र के ककरही घाट पर बने अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाले मार्ग को मकान और फसल लगाकर अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे लाखों की लागत से बना यह स्थल बेकार साबित हो रहा है। समाजसेवी पिछले तीन वर्षों से इस मार्ग को खुलवाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने बताया कि शवों को अंत्येष्टि स्थल तक ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के औचित्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। समाजसेवी कृष्ण यादव सहित कई लोगों ने बताया कि वे वर्षों से इस मार्ग के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस मामले में कोई रुचि नहीं ले रहा है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन सक्रिय होता तो यह समस्या अब तक हल हो गई होती। समाजसेवियों के शिकायती पत्र पर नायब तहसीलदार अमित सिंह ने आज मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया कि अस्थायी रूप से निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। लोगों को सुलह-समझौते के लिए तहसील परिसर बुलाया गया है, ताकि वर्षों से लंबित इस समस्या का समाधान हो सके। इस दौरान बड़कू यादव, कृष्णनाथ यादव, राजस्व निरीक्षक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय लेखपाल विजय यादव, प्रदीप कर पाठक सहित कई ग्रामीण और अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
अंत्येष्टि स्थल का रास्ता अवरुद्ध, लोग परेशान:सिद्धार्थनगर के ककरही में मकान व फसल लगाकर रोका गया मार्ग