ठूठीबारी में भटकते बच्चों को परिजन से मिलवाया: सी-प्लान एप से मिली पुलिस को कामयाबी, गश्त के दौरान रोते हुए मिले थे – Khajuria(Nichlaul) News

6
Advertisement

ठूठीबारी क्षेत्र में गश्त के दौरान कॉन्स्टेबल मनोहर कुमार यादव और मृत्युंजय तिवारी की नजर दो छोटे बच्चों पर पड़ी, जो सड़क किनारे रोते हुए मिले। पुलिसकर्मियों ने बच्चों से बातचीत की तो उन्होंने अपना गांव नरायनपुर बताया। इसके बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित पुलिस बूथ लाया गया। पुलिस ने सी-प्लान एप के माध्यम से गांव का संपर्क नंबर निकालकर परिजनों से बात की और उन्हें बच्चों के मिलने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन पुलिस बूथ पहुंचे, जहां आवश्यक पूछताछ के बाद बच्चों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों की पहचान नरगिस (7 वर्ष), पुत्री अलाउद्दीन और गुलाम सोमानी (5 वर्ष), पुत्र जलालुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों बच्चे बरगदवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी हैं।
यहां भी पढ़े:  श्यामदेउरवां पुलिस ने चोरी के वांछित आरोपी को पकड़ा: हाजी ज्वैलर्स दुकान से चोरी मामले में हुई गिरफ्तारी - Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News
Advertisement