गौसपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन:ग्रामीण स्तर पर खेल को बढ़ावा देने का प्रयास

3
Advertisement

जनपद के बहादुरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गौसपुर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मैच अम्बेडकर नगर के जमदाशाही और बस्ती के गौसपुर की टीमों के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रणविजय सिंह राहुल ने किया । समापन समारोह में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रणविजय सिंह राहुल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। राहुल ने आगे कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। यह युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से विनोद सिंह (गुड्डू सिंह), राहुल, पतरू सिंह, राहुल जायसवाल, अवनीश अग्रहरि और चंद्र प्रताप नारायण सिंह की अहम भूमिका रही। सभी आयोजकों ने मिलकर प्रतियोगिता के सफल संचालन में सराहनीय योगदान दिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से गांव में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवा प्रतिभाओं को मंच मिलता है।

यहां भी पढ़े:  मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया:मिश्रौलिया के भरभर साठा विद्यालय में महिला सुरक्षा पर कार्यक्रम
Advertisement