खेसरहा में सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन:जीरो फेटेलिटी के लिए छात्रों को यातायात नियम बताए

5
Advertisement

सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ‘जीरो फेटेलिटी’ के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम थाना खेसरहा द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जीरो फेटेलिटी अभियान के तहत संपन्न हुआ। सेमिनार का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहिणी यादव के पर्यवेक्षण में किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय डिग्री कॉलेज पंचमोहिनी में आयोजित हुआ, जिसमें खेसरहा थाना क्षेत्र के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री दिलीप कुमार, सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. चन्दन कुमार, डॉ. अरविंद, डॉ. दीपेंद्र बहादुर सिंह और कनिष्ठ सहायक श्री शैलेश कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष खेसरहा अनुप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसमें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्परिणामों और शराब पीकर वाहन न चलाने के महत्व पर जोर दिया गया। सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में भी बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जियाउल्लाह सिद्दीकी (प्रभारी सीसी टीम), उपनिरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद मौर्य, हेड कांस्टेबल रामकिशुन, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह, कांस्टेबल ज्ञानेश्वर चौहान और महिला कांस्टेबल संगीता देवी मौजूद रहीं।
Advertisement