महराजगंज रैगिंग कांड- KMC मेडिकल कॉलेज से 9 छात्र निष्कासित: परिसर में तनाव के बाद देर शाम जारी हुआ आदेश, सभी MBBS सेकेंड इयर के छात्र – Maharajganj News

7
Advertisement

महाराजगंज के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल प्रशासन ने रैगिंग के आरोप में नौ सीनियर छात्रों को निष्कासित कर दिया है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ बर्बर मारपीट के मामले में कॉलेज प्रशासन ने बुधवार देर शाम यह कड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई तब सामने आई जब मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद कॉलेज परिसर में तनाव बढ़ गया था। पीड़ित छात्रों के परिजन आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जबकि जिन छात्रों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए धरना शुरू कर दिया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश (संदर्भ: KMCH/Dean/416/26, दिनांक 24/04/2026) में बताया गया है कि 20 जनवरी 2026 के पूर्व आदेश और 21 जनवरी 2026 को हुई आंतरिक जांच के आधार पर इन छात्रों को अगले आदेश तक कॉलेज से निष्कासित किया गया है। निष्कासित छात्रों में पुल्कित सिन्हा, उत्कर्ष सिंह, उत्कर्ष आनंद, प्रखर त्रिवेदी, अथर्व गर्ग, समर प्रताप सिंह, उन्मेश सतीश बलराज, आयुष यादव और स्वप्नील जायसवाल शामिल हैं, ये सभी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। यह पूरा मामला सोमवार शाम का है, जब केएमसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्रों के साथ रैगिंग के नाम पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगा था। पीड़ितों ने लात-जूते, बेल्ट और लोहे की रॉड से पिटाई, अपमानजनक व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सात सीनियर छात्रों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
यहां भी पढ़े:  रूपईडीहा व्यापार मंडल चुनाव: 18 जनवरी को होगा मतदान: 25 साल बाद हो रहे चुनाव में 836 व्यापारी चुनेंगे पदाधिकारी - Nanpara News
Advertisement