समरौना में महिलाओं को शॉल वितरित: ग्राम प्रधान की पहल से मिली सर्दी में राहत – Puraina(Payagpur) News

4
Advertisement

विशेश्वरगंज विकासखंड के ग्राम सेमरौना में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर ग्राम प्रधान अज्ञाराम तिवारी ने जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को शॉल वितरित किए। यह शॉल वितरण कार्यक्रम ग्राम पंचायत जनकल्याण की भावना के तहत आयोजित किया गया। इस पहल से महिलाओं के चेहरों पर खुशी दिखी और ग्रामीणों ने इसकी सराहना की। शॉल वितरण कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बद्रीनाथ तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, महेश तिवारी, वासुदेव तिवारी, राहुल मिश्रा सहित ग्राम पंचायत के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों ने महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना और सर्दी से बचाव के लिए सरकार व पंचायत स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और असहाय महिलाओं के लिए ठंड में शॉल वितरण जैसे कार्यक्रम बड़ी राहत देते हैं। उन्होंने ऐसे सामाजिक कार्यों से आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होने की बात कही और ग्राम प्रधान अज्ञाराम तिवारी के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। ग्राम प्रधान अज्ञाराम तिवारी ने कहा कि ग्राम पंचायत का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता करना भी पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी पंचायत क्षेत्र में इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
यहां भी पढ़े:  कनीबोझी चौराहे पर अतिक्रमण हटाया गया:उपजिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
Advertisement