बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो युवक घायल:सल्टौवा पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, एक मेडिकल कॉलेज भेजा गया

8
Advertisement

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के देईपार-माणिकचंद मार्ग पर जोगिया चौराहे के पास बुधवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के बेलहसा निवासी विशाल और अंकित के रूप में हुई है। वे दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी जोगिया चौराहे पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद, परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पीएचसी सल्टौवा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से विशाल को आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। वहीं, अंकित की हालत में सुधार होने के बाद उसे घर भेज दिया गया।

Advertisement