सपा ने जन चौपाल, खिचड़ी सहभोज आयोजित किया:डुमरियागंज में गरीबों को कंबल बांटे, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

3
Advertisement

डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भरहिया चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा जन चौपाल एवं खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी हरिशंकर मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर असहाय एवं गरीब लोगों में कंबल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि आज भाजपा सरकार में नफरत का बीज बोया जा रहा है। ऐसे समय में खिचड़ी सहभोज के माध्यम से आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाना समय की मांग है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, और महंगाई तथा बेरोजगारी चरम सीमा पर है। विधायक ने आगे कहा कि नौकरी और रोजगार भाजपा के एजेंडे में नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की सरकारी संपत्ति, बैंक, नौजवानों की नौकरी, देश का संविधान और आपसी भाईचारा भी खतरे में है। सैय्यदा खातून ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची के दूसरे चरण में छूटे हुए लोगों के नाम दर्ज कराएं और गलत नामों को हटवाने का काम करें, क्योंकि प्रदेश की जनता 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। प्रदेश सचिव बेचई यादव ने खिचड़ी के त्यौहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मौसम परिवर्तन का संकेत और ऋतु परिवर्तन का वाहक है। उन्होंने बताया कि खिचड़ी से ही हम अपने तमाम शुभ कार्यों की शुरुआत करते हैं। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता घिसियावन यादव, बहरैइची प्रसाद प्रेमी, रामधीरज सहानी, पारसनाथ विश्कर्मा, बालकृष्ण ओझा साहू, राजेश गुप्ता, सौरभ पांडे, पप्पू मलिक, पप्पू सिद्दीकी, इरफान मिर्जा, विजय यादव, नौसाद अहमद, डॉ. यूनूस, सौरभ पांडेय, पिंटू पांडेय, भाई अफजल खान, शमीम भाई, मतिबुल्लाह और फुरकान राजू मौलाना सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Advertisement