श्रावस्ती के पिपरी में कच्चा रास्ता:बारिश में कीचड़ से भर जाता है, आवागमन प्रभावित, पक्के सड़क की मांग

3

श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक अंतर्गत पिपरी ग्राम सभा में एक कच्चा रास्ता ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यह रास्ता गुजरवारा ग्राम सभा के तहत आता है और सोनवा थाना क्षेत्र में स्थित है। यह रास्ता पूरी तरह से कच्चा होने के कारण थोड़ी सी भी बारिश होने पर कीचड़ से भर जाता है। इससे रास्ता दलदली हो जाता है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों को इस रास्ते से आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर छोटे बच्चों को स्कूल जाने और आने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय निवासियों राम कुमार, संतोष, मुकेश, घन्नी, धनलाल, नवनिद्ध और पिंटू सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि इस रास्ते की खराब स्थिति के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामों में बाधा आती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस रास्ते को पक्का कराने की मांग की है।

Advertisement