महराजगंज जिले के चिउटहां नहर में शव दफनाने की सूचना पर सिंदुरिया पुलिस हरकत में आ गई। तहसीलदार की मौजूदगी में हुई खुदाई में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जहां शव की जगह चार दिन पहले चोरी हुई एक बाइक बरामद हुई। यह मामला तब सामने आया जब कल बुधवार को चिउटहां गांव की कुछ महिलाओं ने नहर किनारे दो जगह मिट्टी ऊंची देखी। उन्हें किसी चीज के दफन होने का संदेह हुआ, जिसके बाद कुछ लोगों ने शव दफन होने की अफवाह फैलाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिउटहां चौकी प्रभारी सारिका सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित किया और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नहर स्थल की खुदाई के लिए बुलडोजर मंगवाया। निचलौल के तहसीलदार अमित सिंह भी मजिस्ट्रेट के रूप में वहां पहुंचे। खुदाई शुरू होते ही गड्ढे से एक बाइक बरामद हुई, जिससे सभी हैरान रह गए। गाड़ी नंबर से जांच करने पर पता चला कि यह बाइक चार दिन पहले शनिवार को सिंदुरिया चौराहे से चोरी हुई थी। निचलौल के तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि खुदाई में चोरी की बाइक मिली है। सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस इस बाइक की तलाश कर रही थी, जो इस नाटकीय ढंग से बरामद हुई है। अब पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।
निचलौल में लाश दफनाने की सूचना: खुदाई में शव की जगह मिली बाइक, चार दिन पहले हुई थी चोरी – Nichlaul News