बढ़नीचाफा दुर्गा मंदिर में महाधार्मिक आयोजन:14 से 22 फरवरी तक प्राण प्रतिष्ठा, रुद्र महायज्ञ

1
Advertisement

नगर पंचायत बढ़नी चाफा के बरघाट स्थित श्री दुर्गा मंदिर में 14 से 22 फरवरी तक श्री आदि शक्ति मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा, श्री रुद्र महायज्ञ, सवा पांच लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन और सनातन उद्घोष कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महाआयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आयोजन की तैयारियों के संबंध में चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की। चेयरमैन ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान मंटू पाण्डेय, प्रमोद गौतम, चंद्रपाल वर्मा, अजय चौधरी, अंगराम यादव, केशव यादव, कमलेश चौहान, दिनेश चौहान, रामनेवास यादव, प्रमोद यादव और गुलाबचंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Advertisement