सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीमावर्ती इलाकों में प्रभात फेरी का आयोजन किया। यह आयोजन 62वीं वाहिनी, भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देशन में किया गया। इस प्रभात फेरी में सोनपथरी, ककरदरी और गुज्जरगौरी सीमा चौकियों के जवान शामिल हुए। जवानों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के साथ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया, जिससे उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हुई। यह जागरूकता अभियान 19 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश प्रसारित करना है।
Home उत्तर प्रदेश 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर एसएसबी:सीमावर्ती इलाकों में जवानों ने निकाली...











































