Advertisement
श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैभी मोड़ पर एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब रुस्तम अली अपनी बहन हरफिजूल निशा के साथ मोटरसाइकिल (UP 46L8208) से भिनगा से बहराइच जा रहे थे। रुस्तम अली पिपरहवा जोगा गांव के निवासी हैं और उनके पिता का नाम मुस्ताक अली है। बैभी मोड़ पर अचानक एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल सोनवा पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया।










































