बलरामपुर जिले में गुरुवार को जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में अनियमितताओं और अधूरे निर्माण को लेकर पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल (एडवोकेट) ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने जिले समेत पूरे लोकसभा क्षेत्र में पानी की टंकियों और पाइपलाइनों के अधूरे कार्यों को पूरा कराने की मांग की। ज्ञापन में विकास खंड हर्रैया सतघरवा के ग्राम पंचायत सिरहिया की ग्रामीण पाइपलाइन पेयजल योजना का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। शुक्ल ने बताया कि जल जीवन मिशन के बोर्ड पर इस परियोजना के पूरा होने की तिथि 24 सितंबर 2024 दर्शाई गई है, जिसकी लागत 193.80 लाख रुपए है और फर्म का नाम मेसर्स दारा ईको प्रोटेक्शन जेबी अंकित है। हालांकि, कार्य पूरा होने के बावजूद पानी की टंकी आधी बनी हुई है। उन्होंने ADM को इसका वीडियो भी दिखाया। युगल किशोर शुक्ल ने बताया कि यह स्थिति केवल सिरहिया गांव की नहीं, बल्कि बलरामपुर जिले और पूरे श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में व्याप्त है। हर घर जल जीवन मिशन के कार्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण ग्रामीण प्रदूषित जल पीने को मजबूर हैं। इस गंभीर समस्या के समाधान की मांग करते हुए, यह ज्ञापन अपर जिलाधिकारी शिव नारायण सिंह को भी सौंपा गया। इस अवसर पर एडवोकेट गयास अहमद खान, आशीष शुक्ला, इरफान, नृपेंद्र उपाध्याय, विनोद यादव, शोएब अहमद, अभय शुक्ल, सारिक खान, अर्शी, आशीष सिंह गुड्डू, दुर्गा प्रसाद सिंह, संजय पांडे, आशीष सिंह गोलू, प्रभंजन मणि तिवारी, राजेश जायसवाल, दिलीप वर्मा, राजेश वर्मा, अनूप पांडे, अभिषेक मिश्रा, हिमांशु पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे। एडवोकेट गयास अहमद ने कहा कि शुद्ध पेयजल की समस्या गांव और शहर, हर जगह मौजूद है।
पूर्व सांसद प्रत्याशी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:हर्रैया सतघरवा में जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को पूरा कराने की मांग