श्रावस्ती के सुइयां में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 62वीं वाहिनी भींगा के डी-समवाय द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट के आदेश पर जगराम पाण्डेय शिक्षण संस्थान, तलभगोरा में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन से हुई, जिसमें लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के 12 अध्यापक, SSB के 2 अधीनस्थ अधिकारी और 5 अन्य कर्मी भी उपस्थित थे। इसके बाद, SSB जवानों के नेतृत्व में एक तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया। SSB जवानों ने विद्यार्थियों को सीमा सुरक्षा, राष्ट्रप्रेम और अनुशासन के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यालय प्रशासन ने SSB के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और जन-जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना था।





































