बलरामपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत प्रशासन ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक कार्रवाई की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बृजेश के नेतृत्व में बलरामपुर से तिर्लोकपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर दुर्घटना संभावित स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 40 वाहनों का चालान किया गया और 78,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। निरीक्षण के दौरान उन स्थानों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया जहां पूर्व में गंभीर दुर्घटनाएं हुई हैं या एक ही स्थान पर बार-बार सड़क हादसे हुए हैं। ऐसे स्थलों को “ब्लैक स्पॉट” और “दुर्घटना संभावित स्थल” के रूप में चिह्नित कर आवश्यक सुधारात्मक कदमों पर चर्चा की गई। अभियान के तहत अधिकारियों की टीम ने विभिन्न विद्यालयों का भी दौरा किया। यहां छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, वैध कागजात, चालक की योग्यता, ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित वाहन चालकों को चेतावनी दी गई और आवश्यक कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की।
बलरामपुर में 40 वाहनों का चालान, 78,500 रुपए जुर्माना:एनएच-730 पर ब्लैक स्पॉट और स्कूल वाहनों की जांच