बहराइच जिले के नानपारा में अधिवक्ता संघ ने आज बहराइच-नानपारा मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने बाराबंकी में टोल कर्मियों द्वारा एक अधिवक्ता के साथ की गई कथित अभद्रता के मामले में दोषियों पर रासुका लगाने और जिले के टोल प्लाजा पर वकीलों के लिए टोल फ्री करने की मांग की। यह प्रदर्शन नानपारा तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री हरिओम शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता नानपारा टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए और उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्थानीय अधिवक्ताओं के लिए टोल शुल्क माफ करने की मांग उठाई। टोल प्लाजा के मैनेजर ने अधिवक्ताओं को टोल फ्री करने का आश्वासन दिया है। अधिवक्ता संघ के महामंत्री हरिओम शुक्ला ने बताया कि उनका प्रदर्शन बाराबंकी में टोल कर्मियों द्वारा एक अधिवक्ता से की गई अभद्रता के विरोध में था। उन्होंने मांग की कि अभद्रता करने वाले टोल कर्मियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई अधिवक्ता अपना परिचय पत्र दिखाता है, तो उससे टोल शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन: बाराबंकी की घटना के बाद वकीलों के लिए टोल फ्री करने की मांग – Bahraich News