बस्ती में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर संपन्न:बच्चों ने सीखा देशप्रेम, अनुशासन और विभिन्न कौशल

3
Advertisement

यूनिक ग्लोबल एकेडमी बस्ती में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आलोक कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निदेशक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में देश प्रेम, राष्ट्र एकता के साथ-साथ अनुशासन की भावना विकसित होती है। शिविर के तीसरे दिन भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती से आए जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय और ट्रेनिंग काउंसलर गाइड जया पाण्डेय ने बच्चों को विभिन्न कौशल सिखाए। इनमें टेंट निर्माण, पुल निर्माण, गैजेट निर्माण और पाक विद्या शामिल थे। शिविर व्यवस्थापक और विद्यालय के प्रधानाचार्य इतेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय की कॉर्डिनेटर श्रीमती नूपुर त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। विद्यालय के स्काउट मास्टर दिलीप सिंह का प्रशिक्षण शिविर में सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के हरिओम श्रीवास्तव, बी एन सिंह, मनोरमा पटेल, मनोरमा नायक, चंदन ओझा, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  रूधौली के पैंड़ाधाम में विशाल जागरण और भंडारा आयोजित:अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास मुख्य अतिथि, आर्यन बाबू ने दी प्रस्तुति
Advertisement