हरैया सतघरवा में नशा मुक्ति पदयात्रा:शिवपुरा से ललिया तक निकाली गई, श्रद्धालुओं ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

4
Advertisement

हरैया सतघरवा में सनातन धर्म के प्रति जनजागरण और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शिवपुरा के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर ललिया स्थित मोहनदास बाबा मंदिर पर संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ यह पदयात्रा शिवपुरा से शुरू हुई। यह गाजे-बाजे के साथ गणेशपुर चौराहा, धंधरा, फटवा, अंधरीजोत, सिंहपुर, सिटकिहवा और रतोही गांवों से होकर गुजरी। समापन स्थल पर क्षेत्र की सुख-शांति और नशामुक्त भविष्य की कामना के लिए विशेष पूजन-पाठ किया गया। इस पदयात्रा में हरैया सतघरवा ब्लॉक क्षेत्र की 110 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। पूरे यात्रा मार्ग में धर्मप्रेमी नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. सुरेश अवस्थी, पंडित बृज बिहारी पाठक शास्त्री, पंडित विपिन कुमार पाण्डेय शास्त्री, डॉ. के.के. शुक्ल, विकास मिश्रा, शिवा वर्मा, राकेश द्विवेदी, लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी, मोहनदास बाबा मंदिर के पुजारी और राजेश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सकल हिंदू समाज कांवड़िया संघ ललिया ने भी इस आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार करते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर संस्कारित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।
यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती में सड़क दुर्घटनाएं रोकने को प्रशासन अलर्ट:ब्लैक स्पॉट चिन्हित होंगे, मदद करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
Advertisement