बस्ती में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर परिसर में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अखंड पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। राम नाम के संकीर्तन और मानस पाठ से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इस धार्मिक आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में मल्होत्रा मेडिकल के पवन मल्होत्रा, मुकेश मल्होत्रा, ओम प्रकाश अरोड़ा, जय प्रकाश अरोड़ा, कमल सेन, विनय गौड़, सोनू गौड़, हरीश पांडे, अजय पांडे, श्रीमती दया सेन, श्रीमती लक्ष्मी अरोड़ा, श्रीमती पद्मा, श्रीमती विमल अरोड़ा और श्रीमती परवेश सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय श्रद्धालुओं ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण बताया। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।






































