घुघली में गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा सख्त: पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गश्त, संदिग्धों की चेकिंग – Ghughali(Maharajganj) News

4
Advertisement

घुघली थाना क्षेत्र में आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा दिन-रात लगातार निगरानी रखी जा रही है।पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आगे कहा, “आमजन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।”पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Advertisement