श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अनियंत्रित टेंपो पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह हादसा बहराइच-जमुनहा मार्ग पर स्थित पकड़िया चौराहे के पास हुआ। चालक रफीक खां (लगभग 40 वर्ष), पुत्र अब्दुल बारी खां, निवासी थाना रिसिया, जनपद बहराइच, किसी काम से बदला चौराहा गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी अरविंद कुमार पांडे और पायलट आलोक कुमार तिवारी ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। सीएचसी मल्हीपुर में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में अनियंत्रित टेंपो पलटा:बहराइच-जमुनहा मार्ग पर चालक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज...







































