एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक: बहराइच में सरकारी योजनाओं और साइबर अपराधों की दी जानकारी – Risia(Bahraich) News

5
Advertisement

बहराइच के मटेरा थाने की मटेरा चौकी में गुरुवार को को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उन पर होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें महिला संबंधी अपराधों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 और साइबर अपराधों की शिकायत के लिए 1930 के बारे में बताया गया। साथ ही, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, आयुष्मान प्रधानमंत्री और उज्ज्वला योजना की भी जानकारी प्रदान की गई। बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की गई। इस जागरूकता अभियान में एंटी रोमियो टीम के उपनिरीक्षक अहमद हुसैन, हेड कॉन्स्टेबल दिग्विजय सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार दूबे और महिला कॉन्स्टेबल सीमा यादव शामिल थीं।
Advertisement