भरथापुर में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर: सशस्त्र सीमा बल ने सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए किया आयोजन – Mihinpurwa(Bahraich) News

8
Advertisement

लखीमपुर खीरी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 70वीं वाहिनी ने बुधवार को ग्राम भरथापुर में एक निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में भरथापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 21 पशुपालकों के कुल 78 पशुओं का निःशुल्क परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर वाहिनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ‘सी’ समवाय के तहत संपन्न हुआ। इसमें मिहींपुरवा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जय प्रकाश ने सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, रोगों की रोकथाम, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता और संतुलित आहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ग्रामीणों को पशुधन संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरणादायी वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें 01 आवर्त ग्राम के ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी की। इस जनकल्याणकारी पहल का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना, पशुधन संरक्षण को बढ़ावा देना और सशस्त्र सीमा बल तथा स्थानीय नागरिकों के बीच विश्वास व सौहार्द को मजबूत करना था। ग्रामीणों ने इस उपयोगी कार्यक्रम के लिए 70वीं वाहिनी एसएसबी और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Advertisement