विशेश्वरगंज कंछर में छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जिज्ञासा विकसित करने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘समग्र शिक्षा’ के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत हुई इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देशन और खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र की देखरेख में किया गया। इस प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कुल 67 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने कठिन सवालों के जवाब देकर अपने ज्ञान और तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। विजेताओं में विशेश्वरगंज के राज प्रकाश और रानीपुर तिलक की ब्यूटी शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुशभौना के सूरज कुमार और रघुरामपुर की अनुष्का शुक्ला द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान बसंत टेपरा के प्रियांशु यादव, सेमरा की अमृता मिश्रा और नेजाभार विद्यालय के राम सुहावन ने हासिल किया। अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, ताकि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका मनोबल बना रहे। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, शिक्षक अतुल मिश्रा, बछराज मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, धनंजय सिंह, प्रतिभा शर्मा, जयशंकर तिवारी, सुप्रिया तिवारी, निहारिका दीक्षित, एआरपी अरविंद कुमार, अजय गिरि, अजय कुमार पांडे, उमेश यादव, प्रदीप कुमार सिंह, मदन कुमार सिंह, रंजना अग्रहरि, आलोक कुमार गुप्ता, विजय शंकर तिवारी, पारितोष पाठक, अरुणेंद्र मिश्रा, प्रदीप मौर्या सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। यहां देखिए तस्वीरें…
ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता संपन्न: मेधावी छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षाधिकारी ने किया पुरस्कृत – Kanchhar(Payagpur) News