बस्ती में राम मंदिर वर्षगांठ पर भंडारा, जागरण:अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर हुआ आयोजन

6
Advertisement

बस्ती के साउघाट स्थित ग्राम पंचायत दुद्राछ गांव में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें गोविंद बाबा, जिन्हें ‘पैड़ा वाले बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है, शामिल हुए। कार्यक्रम में आदर्श गुप्ता, अंकित गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अंकित प्रजापति, दुर्गेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, आदेश गुप्ता और हरिओम प्रजापति सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग किया। गांव के सभी लोगों ने मिलकर हवन-पूजन किया। हवन-पूजन के उपरांत भंडारा शुरू हुआ, जिसके बाद रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। सभी ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

यहां भी पढ़े:  बस्ती में सिलिंडर फटने से छप्पर का मकान जलकर खाक:चिलवनिया गांव में लाखों का सामान नष्ट, पति-पत्नी सुरक्षित बचे
Advertisement