तुलसीपुर में किसान सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर राम प्रसाद सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह लगातार दूसरी बार है जब उन्हें इस पद के लिए चुना गया है। निर्वाचन प्रक्रिया विकासखंड कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। नियत तिथि तक कोई अन्य नामांकन प्राप्त न होने के कारण नियमानुसार राम प्रसाद सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके नामांकन के प्रस्तावक अजीत कुमार सिंह और राम सुमिरन प्रजापति थे। राम प्रसाद सिंह के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मातेश्वरी त्रिपाठी, अरुण देव आर्य, कसौधन, पंकज सिंह और कृष्ण कुमार गुप्ता सहित कई अन्य लोगों ने मिठाइयां बांटकर बधाई दी। अपने निर्वाचन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राम प्रसाद सिंह ने सभी सदस्यों और किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है और वे पहले की तरह पूरी निष्ठा से किसानों के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। उनकी प्राथमिकता किसानों को आसान ऋण, समय पर सहायता और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार और एडीओ पंचायत मानिक राम मौर्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
राम प्रसाद सिंह निर्विरोध निर्वाचित:तुलसीपुर भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार