बस्ती में अखिल भारतीय मद्धेशिया बैश्यसभा की जनपद इकाई का पुनर्गठन किया गया है। 22 जनवरी 2026 को बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम स्थित श्री रामचन्द्र वाटिका मैरिज हॉल में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस पुनर्गठन का उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाना है।बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध नागरिकों और सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। नवगठित कार्यकारिणी में श्री हजारी प्रसाद गुप्ता, श्री प्रकाश चन्द्र गुप्ता और डॉ. दिलीप गुप्ता को संरक्षक बनाया गया है। श्री प्रमोद गुप्ता को अध्यक्ष, जबकि श्री रोहित गुप्ता, श्री अजय गुप्ता और श्री शिवेन्द्र गुप्ता (उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी) को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। श्री हरीश कुमार गुप्ता एडवोकेट महामंत्री, श्री शेषलाल गुप्ता कोषाध्यक्ष और श्री राजपाल मद्धेशिया संगठन मंत्री चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में श्री राज किशोर गुप्ता, श्री मुन्ना मद्धेशिया, श्री सोनू गुप्ता, श्री राजमणि गुप्ता, श्री सुशील गुप्ता, श्री आलोक गुप्ता, श्री विवेक गुप्ता, श्री रामवीर गुप्ता, श्री अमित गुप्ता, श्री हरिओम गुप्ता और श्री शेखर गुप्ता शामिल हैं।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाजहित में संगठित, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी कार्य करते हुए संगठन को नई दिशा देगी। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बैठक का समापन हुआ।
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में मद्धेशिया बैश्यसभा की नई कार्यकारिणी घोषित:अखिल भारतीय इकाई का पुनर्गठन,...






































