महाराजगंज में ग्राम लीगल एड क्लीनिक प्रशिक्षण: प्रभावी संचालन हेतु ग्राम स्तरीय कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण – Banspar Baijauli(Maharajganj sadar) News

3
Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महाराजगंज में ग्राम लीगल एड क्लीनिक के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, श्री अरविंद मलिक के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सुनील कुमार नागर ने की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तहसील सदर और तहसील फरेन्दा की 05-05 चयनित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, सहायक सचिव, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम लीगल एड क्लीनिक की अवधारणा, उद्देश्य, कार्यप्रणाली और ग्रामीण स्तर पर आम जनमानस को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि ग्राम लीगल एड क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता फैलाना, पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना और छोटे-मोटे विवादों का प्रारंभिक स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान सचिव महोदय द्वारा किया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से किस प्रकार समन्वय स्थापित किया जा सकता है। इसी क्रम में सचिव महोदय ने यह भी जानकारी दी कि जनपद महाराजगंज में दिनांक 22 फरवरी, 2026 को जे.बी.बी. एवं कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मैदान में एक मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न विभागों के सहयोग से आम जनमानस को एक ही स्थान पर विविध विधिक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
यहां भी पढ़े:  गैंड़ास बुजुर्ग पुलिस का मिशन शक्ति अभियान:राम तीर्थ चौधरी कॉलेज और रामपुर मुरार में 480 लोग जागरूक
Advertisement