श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील में शपथ आयुक्त ओसी पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। इसमें राजकुमार शुक्ला को अध्यक्ष, अजीत कुमार चौहान को कोषाध्यक्ष और अभय तिवारी को ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। यह चुनाव अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित एक बैठक में हुए। गुरुवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ अध्यक्ष उदय राज पांडे और महामंत्री राजेंद्र कुमार मिश्रा ने की। इस दौरान शपथ आयुक्त के कुल 41 अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, जिसके बाद तीनों पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर रामकुमार यादव, राजू सिंह, उग्रसेन यादव, विक्रम सिंह चौहान, ज्ञान प्रकाश वर्मा, गौरव शर्मा, अनुज मिश्रा, अजीत चौधरी, सुधीर पटवा, लवलेश यादव, पवन कुमार पाठक, सुमित मिश्रा सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में ओसी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर निर्विरोध निर्वाचित:राजकुमार शुक्ला, अजीत चौहान, अभय...





































