भारत-नेपाल सीमा पर ठंड का प्रकोप:बेसहारा पशुओं को बचाने के लिए अलाव जलाने की अपील, डॉक्टरों ने दी सलाह

9
Advertisement

भारत-नेपाल सीमा से सटे हरैया सतघरवा के गांवों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। क्षेत्र में शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह-शाम लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिख रहे हैं। घने कोहरे और धुंध के कारण सड़कों पर आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। चिकित्सक डॉ. प्रणव पांडेय ने ठंड से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से गर्म कपड़े पहनने चाहिए और शरीर को धूप से सेंकना चाहिए, जिससे ठंड के हानिकारक प्रभावों से बचा जा सके। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिरुद्ध सिंह ने दुधारू पशुओं को ठंड से बचाने की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया कि पशुशालाओं में अलाव जलाकर पशुओं को शीतलहर से बचाया जा सकता है।
यहां भी पढ़े:  बस्ती से मुंबई पुलिस ने दो स्वर्ण व्यवसायी पकड़े:करोड़ों के चोरी के आभूषण खरीदने का आरोप, परशुरामपुर थाने पूछताछ जारी
Advertisement