प्रधान जी के दावे-वादे: हुजूरपुर ब्लॉक की लौकाही पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Huzoorpur(Bahraich) News

8
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बहराइच जिले के हुजूरपुर ब्लॉक की लौकाही पंचायत के प्रधान हाजी अली अहमद लौकाही पंचायत से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मेरा नाम अली अहमद है। मैं ग्राम पंचायत लौकाही, विकास खंड हुजूरपुर का निवासी हूँ। मैं लगभग पंद्रह साल से जनता के सहयोग से ग्राम प्रधान हूँ। मैं सरकार द्वारा आवंटित सभी विकास कार्य जैसे नाली निर्माण, खड़ंजा बिछाना, मिट्टी भराव, ग्राम पंचायत लौकाही के विद्यालयों की देखरेख और साफ-सफाई का कार्य करवाता हूँ। जनता का सहयोग प्राप्त होने पर मैं अगली बार भी प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ूंगा और जनता का विश्वास बना रहा तो निरंतर सेवा करता रहूंगा। जनता का निर्णय ही सर्वोपरि है। हमारा मुख्य उद्देश्य है: हर घर को पानी, हर घर को बिजली, हर खेत को पानी और हर मजदूर को काम। यही मेरा कार्य है और जनता का सहयोग मिलता रहा तो मैं करता रहूंगा। दैनिक भास्कर न्यूज़ चैनल एक विश्वसनीय चैनल है। आप सभी इसे देखते रहें क्योंकि यह सच्ची खबरें बताता और दिखाता है, तथा जनता की भलाई के लिए कार्य करता है। धन्यवाद।
यहां भी पढ़े:  देवरनिया में एक रात में कई चोरियां:गुमटी और घरों से लाखों का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement