इकौना में एक बड़ा हादसा टल गया जब गैस सिलेंडर से भरा एक टेम्पो वाहन कबीर नगर मोहल्ले के आबादी वाले क्षेत्र में पलटने से बाल बाल बचा। इस घटना में करीब 15 से 20 गैस सिलेंडर लदे हुए थे। यह घटना सोमवार को कस्बा इकौना के मोहल्ला कबीर नगर स्थित पुरानी शराब भट्टी मोड़ के पास हुई। आबादी वाले इस क्षेत्र में तीन पहिया टेम्पो वाहन असंतुलित होकर आगे का हिस्सा ऊपर उठ गया। हादसे के बाद चालक और अन्य लोगों की मदद से तुरंत गैस सिलेंडर उतारे गए। इसके बाद टेम्पो वाहन को सीधा किया गया और सिलेंडरों को दोबारा लादकर वाहन को मोहल्लेवासियों की मौजूदगी में आगे रवाना किया गया। यह गैस एजेंसी का टेम्पो वाहन है जो दैनिक रूप से विभिन्न वार्डों और गलियों में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति करता है। समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अगर वाहन पलट जाता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था






































