प्रधान जी के दावे-वादे: शिवपुर ब्लॉक की बसंतपुर पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Shivpur(Bahraich) News

6
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक की बसंतपुर पंचायत के प्रधान मोहम्मद शाकिर अंसारी,प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।नमस्कार, मैं मोहम्मद शाकिर अंसारी, प्रधान प्रतिनिधि, बसंतापुर। मैंने पाँच सालों में अपने ग्राम सभा में नाली, पुलिया, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, शौचालय, आवास, स्कूल की मरम्मत, स्कूल की बाउंड्री वॉल और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की हैं। जितने भी काम छूट गए हैं, अगर ईश्वर हमें दोबारा कामयाबी देंगे, तो वे सभी काम ईमानदारी के साथ कराए जाएँगे। हमने बड़ी लाइटों और बड़े-बड़े खड़ंजों के लिए भी प्रस्ताव दे दिया है। जो कार्य ग्राम पंचायत में नहीं हुए हैं, उन्हें कराने का कार्य किया जाएगा। धन्यवाद।
यहां भी पढ़े:  मोबाइल नेटवर्क की समस्याओं से जूझ रहे नागरिक:नगर पंचायत भारत भारी के लोग परेशान, ऑनलाइन सेवाओं पर पड़ रहा असर
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement