जनपद में सड़क यातायात को सुचारु और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देश पर 22 दिसंबर 2025 को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसी क्रम में, थाना गिलौला पुलिस ने कस्बा गिलौला में पैदल गश्त करते हुए सड़क किनारे लगे अवैध अतिक्रमण को हटवाया। अभियान के दौरान सड़क पर खड़े अवैध ठेले, रेहड़ी और वाहनों को हटाया गया। पुलिस ने दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी कि वे सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण न करें। उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि फिर से अतिक्रमण पाया गया, तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। यह अभियान जनहित में चलाया गया है, ताकि नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।






































