बस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा:कोहरे के कारण युवती की मौत, भाई घायल; हेलमेट से बची जान

42
Advertisement

बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में कोहरे के कारण हुए एक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। अठदमा स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान बहन ने दम तोड़ दिया, जबकि भाई हेलमेट पहने होने के कारण सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 10 बालेश्वरी नगर निवासी 22 वर्षीय प्रेमलता अपने भाई राहुल के साथ दोपहिया वाहन से घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में प्रेमलता के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमलता को मृत घोषित कर दिया। राहुल ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उसे गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना के बाद परिजनों ने प्रेमलता का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि थाने में इस घटना की कोई सूचना दर्ज नहीं की गई है।

यहां भी पढ़े:  गायघाट में धनुष यज्ञ संपन्न, सीता स्वयंवर का मंचन: द ग्रेट इंडियन रामलीला समिति ने किया आयोजन, राम की आरती भी हुई - Gayaghat(Nanpara) News
Advertisement