गैंसड़ी में सोमवार को आयोजित राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत राष्ट्र साधना का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। इस कार्यक्रम में आध्यात्मिकता और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मंच पर ऋषि पुत्रों की टोली से जयप्रकाश वर्मा और सियाराम जायसवाल के साथ सिद्धार्थनगर शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक महादेव प्रसाद तिवारी प्रवचन और कथा के लिए उपस्थित थे। उनके साथ संगीत टोली के सदस्य सुनील दास (पैडिस्ट) और दिनेश जी (तबला वादक) ने भजन व राष्ट्रगीतों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया। इसी क्रम में प्रस्तुत देशभक्ति गीत “भारत वर्ष प्यारा हमारा, अखिल विश्व से न्यारा” ने विशेष रूप से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस गीत के दौरान पूरा पंडाल राष्ट्रप्रेम और संस्कार चेतना से ओतप्रोत दिखाई दिया। इस आयोजन में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता, साधक और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र जागरण के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करना था।
बलरामपुर में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ:गैंसड़ी में राष्ट्र साधना-देशभक्ति गीतों से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर