श्री सांई बाबा मंदिर में चतुर्थ वार्षिकोत्सव: नानपारा में पूजन, कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन – Nanpara Dehati(Nanpara) News

6
Advertisement

नानपारा के सिलेटनगंज स्थित श्री सांई बाबा मंदिर में गुरुवार को चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजन, कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे पूजन के साथ हुआ, जो दोपहर 12 बजे तक चला। इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक साईं बाबा का कीर्तन आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण और विशाल भंडारा भी शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार उपस्थित होकर श्री सांई बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री सांई बाबा मंदिर, हथिया ताल के निकट, ग्राम सिलेटनगंज, नानपारा में किया गया। राजेश्वरी साहू (सेवानिवृत्त ए.एन.एम.) और नीलेश साहू (ब्लॉक मिशन मैनेजर) इस वार्षिकोत्सव के प्रमुख आयोजक रहे। नीलेश साहू स्वर्गीय रामस्वरूप साहू एडवोकेट (झाँसी वाले) के सुपुत्र हैं। पूजन का दायित्व प्रेम नाथ दीक्षित ने निभाया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अजय कुमार गुप्ता, मनीष यज्ञसैनी और राम सहाय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  महराजगंज रैगिंग कांड- KMC मेडिकल कॉलेज से 9 छात्र निष्कासित: परिसर में तनाव के बाद देर शाम जारी हुआ आदेश, सभी MBBS सेकेंड इयर के छात्र - Maharajganj News
Advertisement