बलरामपुर जनपद के रेहराबाजार विकासखंड स्थित ग्राम सभा किरतापुर में बीएलओ शेषराम जयसवाल ने 120 मतदाताओं को नोटिस जारी की है। यह कार्रवाई 22 जनवरी, बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे की गई। नोटिस 2003 की मतदाता सूची में सही विवरण न होने के कारण दी गई है। बीएलओ शेषराम जयसवाल ने बताया कि बूथ संख्या 313, ग्राम सभा किरतापुर में कुल 540 मतदाता हैं। इनमें से 120 मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची में सही उल्लेख नहीं पाया गया। इसी अनियमितता के चलते इन 120 लोगों को नोटिस जारी की गई है। शेषराम जयसवाल के अनुसार, कुछ ऐसे युवा हैं जो 2003 की मतदाता सूची बनने के बाद अंकित हुए, लेकिन अपने परिजनों का सही विवरण नहीं दे पाए। इसी प्रकार, कुछ महिलाएं अपने मायके का सही भाग संख्या और क्रम संख्या उपलब्ध नहीं करा पाईं। इन सभी के परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है। मतदाताओं से अपेक्षा की गई है कि वे समय रहते अपनी 2003 की मतदाता सूची में परिजनों का भाग संख्या और क्रम संख्या सही तरीके से दर्ज कराएं, ताकि उनकी वोटर लिस्ट को दुरुस्त किया जा सके। इस दौरान मौके पर नीरज वर्मा, कामछ मिश्रा, पाटेश्वरी प्रसाद, पवन मिश्रा, नासिर, राकेश गुप्ता, सलीकराम और राजू सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
किरतापुर में 120 वोटरों को बीएलओ ने नोटिस दी:2003 की मतदाता सूची में सही विवरण न मिलने पर कार्रवाई की