सिद्धार्थनगर: मोहाना पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र फरसादीपुर में चेकिंग के दौरान दो बोरी यूरिया खाद, नौ किस्म के तंबाकू गुटखा और एक साइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान और अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कस्टम अधिनियम की धारा-11 के तहत की गई। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में की गई। क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं तस्करी की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिव कुमार मुराव (44 वर्ष) पुत्र छेदी के रूप में हुई है। वह नेपाल के रूपनदेही जनपद के लुंबनी थाना अंतर्गत सुकरौली वार्ड नंबर 13 का निवासी है। उसे सीमा स्तंभ संख्या 543/1 के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई दीपक सिंह (एसएसबी ककरहवा), हेड कांस्टेबल उमेश कुमार (चौकी ककरहवा), हेड कांस्टेबल आत्मानंद यादव (चौकी ककरहवा), मुख्य आरक्षी मिथुन एम.एस. राजदूत (एसएसबी ककरहवा), आरक्षी शेखर कुमार (एसएसबी ककरहवा) और आरक्षी अमन कुमार (एसएसबी ककरहवा) शामिल थे।
सिद्धार्थनगर में पुलिस ने यूरिया-खाद और तंबाकू गुटखा बरामद किया:फरसादीपुर में चेकिंग के दौरान एक तस्कर गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई शुरू