नवीनगर-मैनहवा सड़क 2 महीने में उखड़ी:ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की, जांच के आदेश

0
5

ग्राम पंचायत नवीनगर से मैनहवा तक बनी सड़क दो महीने के भीतर ही उखड़ने लगी है। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन को लिखित शिकायत पत्र देकर जांच कराने का अनुरोध किया है। जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच कराए जाने की बात कही है। उन्होंने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायत करने वाले ग्रामीणों में राजकुमार पांडेय, राकेश कुमार खन्ना, कमलेश कुमार वर्मा, लिलाही नेता रमेश कुमार खन्ना और आशीष यादव अन्नू सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन 2