बस्ती में बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत:दूसरा गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी

8
Advertisement

बस्ती में शनिवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गौर थाना क्षेत्र के टिनिच बुद्ध बाजार में हुई, जहाँ दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मदनपुरा गांव निवासी 24 वर्षीय आदित्य पांडेय पुत्र वीरेंद्र कुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार साड़ी कल्प गांव निवासी 36 वर्षीय मोहित अग्रहरि भी गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलने पर टिनिच चौकी प्रभारी श्रीहरि राय ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में आदित्य पांडेय की मृत्यु हो गई। मोहित अग्रहरि की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि आदित्य पांडेय शनिवार को अपनी दादी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। आदित्य की मृत्यु की खबर से उनके परिजनों में शोक व्याप्त है। मदनपुरा गांव में बड़ी संख्या में लोग आदित्य के घर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां भी पढ़े:  मोतीपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में मारपीट: मोतीपुर में पिता-पुत्र समेत चार पर केस दर्ज, जांच शुरू - Mihinpurwa(Bahraich) News
Advertisement