मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं/बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक:सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए दी जा रही जानकारी

4
Advertisement

श्रावस्ती जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर मिशन शक्ति टीमें सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रभावी पहल कर रही हैं। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम और क्षेत्राधिकारीगण इस अभियान का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। इस अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमें और शक्ति मोबाइल टीम प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों, गांवों, कस्बों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को जागरूक कर रही हैं। महिला संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। “शक्ति दीदी” के रूप में जुड़कर महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें महिलाओं और बालिकाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी साझा न करने, सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग और साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन–1090, पुलिस आपातकालीन सेवा–112, एम्बुलेंस सेवा–108, चाइल्ड लाइन–1098, स्वास्थ्य सेवा–102, महिला हेल्पलाइन–181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन–1076 और साइबर हेल्पलाइन–1930 के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त, विद्यालयों में छात्राओं को गुड टच–बैड टच, साइबर अपराध, बाल सुरक्षा कानून और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, कानूनी प्रावधानों, महिला अधिकारों और शासन द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। जागरूकता बढ़ाने के लिए पम्पलेट भी वितरित किए जा रहे हैं।

Advertisement