बहराइच जिले में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। गुरुवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए हमलों में एक बुजुर्ग और एक 14 वर्षीय किशोर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना हुजूरपुर इलाके के हैदराबाद ग्राम में हुई। शाम को शकील के 14 वर्षीय बेटे इस्माइल पर घर के बाहर खड़े होने के दौरान अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया। परिजनों ने चीख सुनकर लाठी से मारकर कुत्ते को भगाया, जिससे इस्माइल की जान बच सकी। दूसरी घटना शहर के काजी कटरा इलाके में सामने आई। यहां 65 वर्षीय जगदीश अपने घर के बाहर नाली के पास खड़े थे, तभी एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर को बुरी तरह नोच डाला। लोगों के दौड़ाने पर कुत्ता उन्हें छोड़कर भाग गया। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में आक्रामक आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
बहराइच में आवारा कुत्तों ने दो लोगों को काटा: एक बुजुर्ग और किशोर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती – Bahraich News